दुद्धी(रवि सिंह)-भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष बिगन राम गोंड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो विजेंद्र सिंह को सौंपा।ज्ञापन में चार नए लेबर कोड, मनरेगा की जगह लाए गए ‘विकसित भारत ग्रामजी’ कानून और अन्य नीतियों का विरोध किया गया। पार्टी ने कहा कि 12 फरवरी 2026 को श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई अखिल भारतीय आम हड़ताल का वे समर्थन करते हैं। उनका आरोप है कि नए लेबर कोड मजदूरों के आठ घंटे काम, यूनियन बनाने और हड़ताल करने जैसे अधिकारों को कमजोर करते हैं, जबकि उद्योगपतियों को राहत देते हैं।भाकपा माले ने कहा कि मनरेगा कानून गरीबों के लिए सहारा था, जिसे समाप्त कर नया कानून लागू किया गया है। उन्होंने मनरेगा को फिर से बहाल कर 200 दिन रोजगार और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, बकाया भुगतान करने की मांग की।ज्ञापन में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने, आदिवासियों और गरीबों के जमीन-जंगल पर अधिकार की गारंटी देने, बिजली सहित सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाने और प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी की गई। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग उठाई गई।प्रदर्शन के दौरान धनेश्वर सिंह, अनिल कुमार, राज कुमार, दीन दयाल, रमेश कुमार, शेरासिंह, जयसिंह, प्रभु सिंह, रामजीत, लाल सिंह, श्री किशुन और मदन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर