बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाटी झाल मुरी

Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल होने की खबर मिलते ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर शाम 5.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया। बंगाल में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत मिलने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने दुद्धी तहसील तिराहे पर झाल मुरी एवं मिष्ठान बांटकर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि देश यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हैं। बंगाल में टीएमसी ममता सरकार से वहाँ की जनता तंग आ चुकी थी इसलिए बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला हैं। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों में भाजपा की सरकार बनना यह दर्शाता हैं, कि जनता का भरोसा भाजपा पर कितना अटूट हैं। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर कस्बे में भ्रमण किया पैदल भ्रमण करते हुए विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर माथा टेका, और झूमते नाचते नजर आए, इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, धीरज जायसवाल सभासद, रमाशंकर गुप्ता, अनिल हलवाई, दिलीप पांडे,मनीष जायसवाल,सुमित सोनी,अजय चंद्रवंशी, प्रेमनारायण मोनू,अंशुमान रॉय,पीयूष कसेरा, आयुष केशरी,विकास सोनी, सत्यम,निरंजन गुप्ता, विकास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!