रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र। शुक्रवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ पलामू सांसद वीडी राम से मिलकर दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव की मांग रखी। सांसद को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया हैं कि दुद्धी सोनभद्र झारखण्ड बार्डर पर स्थित है, तथा अगल-बगल के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखण्ड राज्यों के सीमा से लगती है। यहाँ विधानसभा मुख्यालय,कचहरी, नगर पंचायत, ब्लाक एवं राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय आई०टी०आई० कालेज सहित अन्य कई संस्थानें संचालित होती है, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का झारखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, गुजरात विभिन्न कार्यों के लिए आना जाना पडता है। दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन से एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस गाडियों का आना जाना होता है, लेकिन उनका ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए चोपन या नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जाना पडता है, जो करीब यहाँ से 60-70 किलोमीटर दूर पडता है, इसलिए यहाँ के लोगों को झारखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए कठिनाईयों का सामाना करना पड़ता हैं।प्रतिनिधि मंडल में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, सचिव दिनेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
इनसेट –
इन ट्रेनों की ठहराव का किया मांग-
गाडी सं0- 13379/13380, धनबाद मुम्बई (LTT) एक्सप्रेस ट्रेन,गाडी सं0- 12873/12874, रॉची-आनन्द बिहार टर्मिनल जाने वाली एक्सप्रेस,गाडी सं०- 19608/19607 कोलकत्ता-मदार वाया अजमेर जाने वाली एक्सप्रेस,गाड़ी सं0-13025/13026, हावडा-भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस,गाड़ी सं0-12453/12454, राजधानी एक्सप्रेस, रॉची-नई दिल्ली,गाड़ी सं0- 19413/19414, कोलकत्ता-अहमदाबाद जाने वाली एक्सप्रेस शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
