
सोनभद्र जनपद में खनिज माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि अब कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। जिला प्रशासन की तमाम सख्ती और चेकिंग के दावों के बावजूद, खनिज से भरे ट्रक बिना रुके चेक पोस्ट पार करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इस लापरवाही और बेखौफ रवैये की गवाही दे रहा है। हालात ऐसे बने कि तेज रफ्तार ट्रकों ने पुलिस जवानों को कुचलने तक की कोशिश कर डाली। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाईवे 5A पर बने खनिज चेक पोस्ट का ये मामला है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि खनिज से लदे ट्रकों को रोकने के लिए पुलिस जवान सड़क पर खड़े हैं, लेकिन ट्रक चालक उनकी एक नहीं सुनते और तेज रफ्तार में निकल जाते हैं। इतना ही नहीं—कुछ ट्रक तो पुलिस जवानों को रौंदने की कोशिश करते दिखाई दिए। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों को मजबूरी में ट्रकों पर गिट्टी फेंकनी पड़ी। वीडियो में ये भी सामने आया है कि खनिज माफियाओं ने बाकायदा सिस्टम बना रखा है। दो बाइक सवार युवक पहले लोकेशन लेकर पुलिस और खनिज विभाग की मौजूदगी की जानकारी जुटाते हैं और फिर उसी हिसाब से ट्रकों को पास कराया जाता है।

जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खनिज माफियाओं का यह हौसला, पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि जब चेक पोस्ट पर ही ये हाल है, तो फिर जिले में खनन माफियाओं का दबदबा किस हद तक होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी खनन बैरियर पर सर्वेक्षक योगेश शुक्ला द्वारा पुलिस के साथ बिना परमिट के गाड़ियों द्वारा खनन संचालक को लेकर चेकिंग की जा रही थी की इसी बीच टोल प्लाजा की ओर से तीन गाड़ियां बहुत तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनको रोकने का प्रयास पुलिस टीम व योगेश शुक्ला द्वारा किया गया लेकिन वह ना रुकते हुए योगेश शुक्ला पर जान से मारने की नीयत से चढ़ाने का प्रयास किया गया।

पुलिस की टीम ने यह देखकर के गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की टीम के रोकने का तरीका ठीक नहीं था इसलिए पुलिस के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वही मामले में खनन सर्वेक्षक योगेश शुक्ला की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














