
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में एक दिल लगाने वाली घटना सामने आई है जहां पर किसी बात से नाराज होकर एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर लिया, अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जुट गई है। सूत्रों की माने तो अनपरा थाना क्षेत्र डिबुलगंज के भगतसिंह नगर वार्ड 2 के निवासी राजेंद्र भारती (40) और उनकी प्रेमिका सुनीता खरवार (38) के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार की देर शाम राजेंद्र अपनी प्रेमिका को साइकिल से अपने घर लाया। दोनों कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। राजेंद्र की पत्नी ने इसका विरोध किया और डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो दोनों बेहोश मिले। उनके पास से नशीली दवा का पैकेट बरामद हुआ। दोनों को पहले डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। दोनों शादीशुदा थे और प्रत्येक के तीन-तीन बच्चे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















