एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा आत्मनिर्भर भारत
  • संकल्प अभियान व शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव की संयुक्त
  • कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथ
Share


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव की संयुक्त कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव जी व पूर्व विधायक/ एमएलसी चुनाव संयोजक वाराणसी क्षेत्र सुरेन्द्र सिंह जी मौजूद रहे। संयुक्त कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्यअतिथि अमर नाथ यादव व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने किया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि अमरनाथ यादव ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी दर्शन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अवतरित होकर अपनी छवि को निखार सकेगा इस अभियान के लिए घोषित आर्थिक पैकेज यदि सही दिशा में संचालित हुआ तो निश्चित रूप से देश आत्मनिर्भर बनकर विश्व के अन्य देशों को भी सहायता करेगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया और आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश को उन सभी विदेशी निर्भरताओं को समाप्त करना है जिसके चलते आज भारत का ज्यादातर व्यापार वह्य देशों पर आत्मनिर्भर भारत निर्भर है यह अभियान वस्तुओं पर निर्भरता को नियंत्रित करते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पादों को अपनी भूमि पर तैयार करने की सीख देता है इस अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगो में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है इस अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, गरीबों, श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक व स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव में वाराणसी क्षेत्र पर भाजपा को निश्चित विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अनुशासित, शिक्षित और परिश्रमी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी संख्या है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार चुनाव में जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत है। सभी से चर्चा कर व्यापक रूप से लोगों को इस अभियान में जोड़ना है और विशेषकर विचार परिवार के लोगों को साथ लेकर अभियान को आगे बढ़ाना है। और कहा कि भाजपा का चुनाव प्रबंधन अन्य राजनैतिक दलों की अपेक्षा सबसे मजबूत चुनाव प्रबंधन माना जाता है और यह चुनाव पूरी तरह से प्रबंधन का ही है। हम लोगों से मिले तथा बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता बनाने में सहयोग करें। संगठन के समग्र परिश्रम से निश्चित ही भाजपा इस सीट पर चुनाव जीतेगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा, भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने यह निर्णय लिया है कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जाये और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाये। उपस्थित कार्यकर्ताओं को हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज में आमजन को स्वदेशी के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, शारदा खरवार, रामलखन सिंह, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अनिल सिंह गौतम, कार्यक्रम के सह संयोजक शंम्भू नारायण सिंह, बलराम सोनी, प्रशान्त श्रीवास्तव, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अनिल सिंह गौतम, अशोक मौर्या, उदयनाथ मौर्या, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, पुष्पा सिंह, मनोज सोनकर, कैलास बैसवार, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, सीमा गुप्ता, योगेन्द्र बिन्द, लक्षनदेव, मनीष पटेल, संजय केशरी, रामलाल चेरो, दीपक शाह, विमलेश चौबे, अंकुर सिंह, हरीराम छवि, प्रमोद शुक्ला, शिवनाथ जायसवाल, देवेन्द्र गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें