किसी बात को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां चार लोग गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में किसी बात
  • को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।
  • इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Share

रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव में बीती 21 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हो गई। इस घटना में राममूर्ति यादव पुत्र स्वर्गीय घुटन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भतीजे संजीव यादव और गांव के ही आलोक तिवारी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर आलोक तिवारी ने अपने परिवार के कई लोगों को बुला लिया। आरोप है कि बबलू तिवारी उर्फ श्यामसुंदर, अनिमेश तिवारी, अंशू तिवारी, शिवशंकर तिवारी, और बिट्टू तिवारी उर्फ हिमांशू तिवारी ने मिलकर संजीव यादव पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव को बचाने गए सावन कुमार, शिवलोचन यादव और राजीव यादव को भी चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से संजीव यादव की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान गांव के राहुल यादव और माझिल यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वही दूसरे पक्ष के राजेश पति तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामनरेश पति तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे आलोक तिवारी और गांव के ही संजीव यादव पुत्र शिवलोचन यादव के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान संजीव यादव के पक्ष से सावन यादव, राजेश यादव, शिवलोचन यादव, राहुल यादव और माझिल यादव आ गए। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर आलोक तिवारी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर, जबड़े और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे बबलू तिवारी उर्फ श्यामसुंदर, अनिमेश तिवारी, अंशू तिवारी, शिवशंकर तिवारी और बिट्टू उर्फ हिमांशू तिवारी के आने पर मामला शांत हुआ। घायल आलोक तिवारी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें