
झांसी में एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहां देर रात्रि दबंग द्वारा एक युवक पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली युवक के सीने को छल्ली करती हुई जा लगी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही गोली की आवाज सुन गांव में दहशत का माहौल बन गया। वही परिजन घायल युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। बताया गया है कि झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टकटौली में विगत देर रात्रि लगभग 11 बजे गांव के ही दबंग श्यामाकांत तिवारी द्वारा काफी समय से राशन की दुकान संचालित की जा रही थी। और रात्रि में राशन की कालाबाजारी की जा रही थी। जिसका मुकेश सिंह खंगार ने विरोध किया।इसको लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हुई। और बात इतनी बढ़ी की श्यामाकांत ने मुकेश के ऊपर बंदूक की गोली से हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा।। वही आरोपी मौके से भाग निकला। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। वही आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश भी दी गई। वही घायल मुकेश का झांसी के मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















