
मऊ। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की करारी हार के बाद मऊ जिले में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सुभासपा के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हार की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई सपा का नेता उनको दलबदलू कहता है तो उनको जवाब देना सबसे बड़ा दल बदरू तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव है । मेरे नेता ने तो अभी तक दो बार ही दल बदला है ।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया की सपा मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहें हैं । सपने नेता किसी दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रम के दौरान द्वारा हमला कराया जा सकता है । जब कोई सपा का नेता किसी कार्यक्रम में आता है तो बस उसको पकड़ लेना बाकी । उसकी दवाई तो मैं सिर्फ अकेले करूंगा । वो दवाई करूंगा कि वो आएगा तो दो पैरों पर लेकिन जाएगा वह चार कंधों पर । सपा दलितों की बात करती है । दलितों का सिर्फ वोट चाहिए । प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया । पिछड़ों और दलितों का हक लूटोगे तो क्या पिछड़ी और दलित समझ तुमको वोट करेगा । अरे थोड़ा दिल थाम के रखो कुछ दिनों में आ रहा है दिल्ली का शेर । ओम प्रकाश राजभर ने इशारों इशारों में नरेंद्र मोदी के बारे में बताया की कुछ दिन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं । ओम प्रकाश राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के किया कहा कि जैसे ही लोक सभा चुनाव का बिगुल बजता है वैसे ही पूर्वांचल से सपा का बोरिया बिस्तरा बांध देना है और बोरिया बिस्तरा बांध कर अखिलेश यादव को दे देना है कि अब जाओ यहां से तुम्हारा काम तमाम हो गया है ।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














