
अलीगढ़। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर में दुकान पर बैठे एक युवक बुलाकर गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर गोली मारने की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। तो वही गोली लगने के बाद घायल युवक को आनन फानन में एएमयू के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। परिवार के लोगों द्वारा बेटे को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक के परिजनों से गोली मारे जाने की घटना को लेकर जानकारी जुटाते हुए गोली मारकर वारदात स्थल से फरार हुए अज्ञात बदमाश की तलाश कर मामले की जांच में जुटी है।आपको बता दे की देर रात कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर इलाके में दुकान पर बैठे एक युवक को बुलाकर अज्ञात बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गया। बेटे अब्बास को अज्ञात बदमाश के द्वारा गोली मारे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची घायल युवक की मां शाहजहां का कहना है कि उसका बेटा जमालपुर इलाके में एक शादी का समारोह कार्यक्रम में गया था। जहां किसी अज्ञात युवक से उसकी किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हो गई थी। यही वजह है कि बुधवार की देर रात जब उसका बेटा अब्बास जमालपुर इलाके में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर बैठे उसके बेटे को बुलाकर अज्ञात युवक ने गोली मार दी। अज्ञात बदमाश युवक के द्वारा उसके बेटे को तमंचे से मारी गई गोली सीने को छूकर बाहर निकल गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। तो वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया ओर मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा उनके बेटे को गोली मारे जाने की सूचना फोन कर परिवार के लोगों को दी गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गोली लगने के बाद खून से लथपथ जमीन पर पड़े घायल युवक अब्बास को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और सूचना पुलिस को दी गई। युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर गोली लगने से घायल युवक के परिवार के लोगों से घटना की जानकारी कर गोली मारकर मौके से फरार हुए अज्ञात बदमाश की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















