सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अमरोहा(U.P)- घर में सो रहे युवक की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।
  • वारदात
  • ने पूरे इलाके में दहशत
  • फैला दी है।बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ
Share


अमरोहा(U.P)– घर में सो रहे युवक की हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ घर के आंगन में सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पहले युवक के हाथ-पैर बांधे और फिर बेरहमी से गला रेत दिया। सुबह जब पिता की नजर खून से लथपथ बेटे के शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हसनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और ईद के मौके पर घर आया हुआ था, लेकिन खुशी का यह मौका मातम में बदल गया। यह पूरा मामला पिपलोती गांव का बताया जा रहा है, जहां इस जघन्य हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें