
बलिया। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर फेफना पुलिस ने रविवार की दोपहर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी राजेश सिंह की तहरीर पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में साकेत सिंह और हेमंत सिंह निवासीगण सागरपाली के खिलाफ फेफना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजेश सिंह ने फेफना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सागरपाली गांव के दो लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी किया है। इसके बाद पुलिस ने दोंनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेफना थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 25, 2026अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
















