नीट/एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • साइबर क्राइम थाना सोनभद्र की टीम ने नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
  • यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई।मामला उस समय…
  • ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना सोनभद्र की टीम ने नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई।मामला उस समय सामने आया जब एक पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसे नीट परीक्षा के जरिए एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 22 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को मेडिकल एडमिशन से जुड़े प्रभावशाली एजेंट बताते हुए सरकारी और निजी कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का भरोसा दिया और अलग-अलग चरणों में पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इस पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस टीम ने बैंक खातों का विश्लेषण, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार प्रयास के बाद लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों का डेटा हासिल कर कॉल सेंटर के माध्यम से छात्रों से संपर्क करता था और एडमिशन का लालच देकर ठगी करता था। अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्तता की जांच की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में संचित चन्द्रा (46 वर्ष), विनय कुमार मौर्या (35 वर्ष) और आकाश सिन्हा (35 वर्ष) शामिल हैं। इनमें संचित चन्द्रा और विनय मौर्या के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, बैंक जमा रसीदें और एचडीएफसी बैंक का सादा चेक बरामद किया है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें