
AKD।गिरीश तिवारी
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचसोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र इंटरमीडिएट के विद्यार्थी थे और ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद पूरे बरवाडीह गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान और अवनीश कन्नौजिया अपने साथी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने गए थे। ट्यूशन खत्म होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के लिए सोननदी की ओर चले गए। नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि धीरज बाहर ही खड़ा रहा।नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख धीरज घबरा गया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सीओ ओबरा अमित कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त नदी में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोननदी के खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














