तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत
  • महुअरिया गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घटना करीब साढ़े सात
  • बजे बीएसएनएल टॉवर के समीप मोड़ पर हुई।प्राप्त
Share

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब साढ़े सात बजे बीएसएनएल टॉवर के समीप मोड़ पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्देवा दुद्धी निवासी शिवम कुमार (17) अपने मित्रों के साथ दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर लीलासी गांव गए थे। लौटते समय महुअरिया गांव में शिवम की बाइक तेज गति से सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे साथी ने कूद कर अपनी जान बचाई और उसे हल्की चोटें आईं, जबकि शिवम बाइक सहित पेड़ से टकरा गया।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस 108 के ईएमटी पंकज व चालक सचिन मौके पर पहुंचे और सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।घायल शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. मनोहर ने दाहिने पैर में फ्रैक्चर की संभावनाओं और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें पाए जाने पर बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें