400 रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन सगे भाइयों समेत चार घायल, जिला अस्पताल रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र/म्योरपुर: म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में महज 400 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
  • बैंड-बाजा के पुराने बकाये भुगतान को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और धारदार हथियारों से हमले तक पहुंच गई।घटना में तीन सगे भाइयों समेत
  • कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र/म्योरपुर: म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में महज 400 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बैंड-बाजा के पुराने बकाये भुगतान को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और धारदार हथियारों से हमले तक पहुंच गई।घटना में तीन सगे भाइयों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। म्योरपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें