
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में बेलन नदी में मगरमच्छ के हमले से एक 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, दीवा गांव निवासी 12 वर्षीय आदर्श पुत्र बेचन अपने साथियों के साथ बेलन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के भीतर खींच लिया।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए किसी तरह बालक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकाला।गंभीर रूप से घायल आदर्श को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, बेलन नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 25, 2026अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
















