
डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत नवटोलिया टोला में शनिवार भोर एक 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के बाहर टीन शेड (ओसारा) में लोहे के पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका कुमारी (14 वर्ष) पुत्री मनोज केवट निवासी नवटोलिया, कोटा, शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में भोजन करने के बाद सोई थी।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
मृतका के पिता मनोज केवट ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। भोर करीब तीन बजे उनकी नींद खुली थी, तब सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वह दोबारा सो गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे पड़ोसियों के शोर मचाने पर जानकारी हुई कि उनकी बेटी घर के बाहर टीन शेड में फंदे से लटकी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल रस्सी काटकर किशोरी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका इस वर्ष कक्षा आठवीं उत्तीर्ण हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, क्योंकि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो भी मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं परिजनों ने डायल-112 और चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














