
सोनभद्र में सड़क हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से एक के बाद एक दो बाइक जा टकराईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। इलाज के दौरान 23 वर्षीय कमलेश ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कमलेश की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर कर्बला के पास मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से एक के बाद एक दो बाइक टकरा गईं। हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार उसका साढ़ू भाई रामशकल पनिका भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घिवही गांव निवासी कमलेश और खम्हरिया, बीजपुर निवासी रामशकल पनिका अलग-अलग बाइक से विंढमगंज से निकले थे। कमलेश अपने घर घिवही जा रहा था, जबकि रामशकल अपनी ससुराल केवाल जा रहा था। इसी दौरान कर्बला के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा ट्रैक्टर कमलेश को दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ट्रैक्टर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पीछे से आ रहे रामशकल ने बाइक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल अपनी बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्रSeptember 2, 2026श्रमिकों व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, देखे रिपोर्ट
सोनभद्रSeptember 2, 2026प्रशासन ने क्षेत्र में कराई मॉक ड्रिल, जाने वजह
अपराधSeptember 2, 2026लाखों की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अपराधSeptember 2, 2026पुलिस ने 36 घंटे के अंदर वाहन चोर को किया गिरफ्तार















