प्रशासन ने क्षेत्र में कराई मॉक ड्रिल, जाने वजह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
  • इसी कड़ी में अब प्रशासन ने अपनी तैयारियों की हकीकत
  • परखने के लिए ओबरा तहसील क्षेत्र में मॉक ड्रिल कराई।
  • जिलाधिकारी चर्चित
Share

सोनभद्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी कड़ी में अब प्रशासन ने अपनी तैयारियों की हकीकत परखने के लिए ओबरा तहसील क्षेत्र में मॉक ड्रिल कराई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर एसडीएम ओबरा रवि कुमार के नेतृत्व में रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक एक्सरसाइज हुई। इस दौरान बाढ़ जैसी आपदा के समय रेस्क्यू, राहत और प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की तैयारियों को मौके पर परखा गया। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है। संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासन ने अब कागजी तैयारियों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर अपनी व्यवस्था का परीक्षण किया। ओबरा तहसील के ग्राम अरंगी पनारी के टोला चकौड़ी स्थित रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार एसडीएम ओबरा रवि कुमार के नेतृत्व में हुई इस मॉक एक्सरसाइज में CISF, राजस्व, पुलिस और मेडिकल टीम के साथ आपूर्ति विभाग और पंचायती राज विभाग की टीमें शामिल हुईं। प्रशासन ने आज मॉक ड्रिल के जरिए बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव अभियान कैसे चलाया जाएगा, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाएगा और मौके पर मेडिकल, खाद्य सामग्री समेत जरूरी सुविधाएं किस तरह उपलब्ध कराई जाएंगी, इसकी तैयारियों को परखा गया। यानी लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि बाढ़ की स्थिति आने से पहले ही अपनी तैयारियों का जमीनी रियलिटी चेक भी कर रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें