श्रमिकों व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, देखे रिपोर्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल की गई है।
  • विकास भवन स्थित
  • पंचायत
  • रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share

सोनभद्र में श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल की गई है। विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक और आउटसोर्स कार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सुना। इस दौरान सफाई कार्मिकों को टूल किट और निर्माण श्रमिकों को डेमो चेक भी वितरित किए गए। सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती से लेकर वेतन, बीमा, ईपीएफ और ईएसआई समेत सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। जिले में श्रमिकों और आउटसोर्स कार्मिकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार की पहल सामने आई है। विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक और आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान आउटसोर्स कार्मिकों के लिए सेवा निगम, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े फैसलों की घोषणा की गई, जिसका कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था को ऑनलाइन, पारदर्शी और योग्यता व मेरिट आधारित बनाया जाएगा। भर्ती, पोस्टिंग, उपस्थिति, वेतन, ग्रेच्युटी, बीमा और अन्य सेवा लाभों का डिजिटल प्रबंधन और मॉनिटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र श्रमिक तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। आउटसोर्स कार्मिकों का वेतन सीधे उनके बैंक खाते में भेजने, ईपीएफ और ईएसआई का अंशदान नियमित रूप से जमा कराने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। साथ ही एजेंसियों द्वारा वेतन से सर्विस चार्ज के नाम पर अनावश्यक कटौती पर रोक, मातृत्व अवकाश सहित वैधानिक सेवा लाभ और दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। नई व्यवस्था में कर्मचारी अपनी सर्विस डिटेल, बैंक खाता, उपस्थिति, वेतन और कटौतियों की जानकारी डिजिटल माध्यम से देख सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने और उसकी स्थिति जानने के साथ निर्धारित समय सीमा में समाधान की सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें