सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, डीएम-एसपी ने चोपन में लिया हालात का जायजा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।यूपी के सोनभद्र में लगातार बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
  • जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा चोपन पहुंचे और सोन नदी किनारे बसी तटवर्ती बस्तियों का औचक निरीक्षण किया।डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर नदी के बढ़ते जलस्तर, आसपास की बस्तियों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति…
  • अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ
Share

सोनभद्र।यूपी के सोनभद्र में लगातार बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा चोपन पहुंचे और सोन नदी किनारे बसी तटवर्ती बस्तियों का औचक निरीक्षण किया।डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर नदी के बढ़ते जलस्तर, आसपास की बस्तियों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही लोगों को नदी के किनारे तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग नदी, तेज बहाव और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बच्चों और पशुओं को नदी के आसपास न जाने दें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें