
घोरावल(राजेन्द्र मानव) -स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव में शुक्रवार को दोपहर जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने विवाहिता को मारकर घायल कर दिया,मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय नीलू पत्नी सुबाष निवासी ग्राम केवली (मुगेहरी), थाना कोतवाली घोरावल शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी,कि जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लात घूसे से मारकर घायल कर दिया। घायल विवाहिता की तहरीर पर घोरावल कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 185/23 धारा 323/504 आई पी सी दर्ज कर घायल विवाहिता का सीएचसी घोरावल में मेडिकल परीक्षण व दवा इलाज कराने पर लगी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 25, 2026अब अटल जी के नाम से पहचाना जाएगा यह चौक
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
















