जिले में 4 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की लागत से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • देश की सरहदों पर रहकर देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और सुविधा की दिशा में सोनभद्र को बड़ी सौगात
  • मिली है।
  • पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की वर्षों की जरूरत
Share

सोनभद्र। देश की सरहदों पर रहकर देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और सुविधा की दिशा में सोनभद्र को बड़ी सौगात मिली है। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की वर्षों की जरूरत को देखते हुए जिले में 4 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की लागत से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है। शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया। अब जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सैनिक कल्याण विभाग से जुड़ी सुविधाओं के लिए बेहतर भवन और विश्राम गृह की सुविधा मिल सकेगी। तस्वीरें सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार की हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आठ जनपदों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भवनों और विश्राम गृहों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

इसमें सोनभद्र का नवनिर्मित सैनिक कल्याण कार्यालय भी शामिल रहा। सोनभद्र में इस भवन और विश्राम गृह का निर्माण 4 करोड़ 89 लाख 39 हजार रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं, प्रदेश के आठ जनपदों में इन परियोजनाओं पर कुल 27 करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता रामकृष्ण द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बने। नवनिर्मित कार्यालय और विश्राम गृह से जिले के पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को सैनिक कल्याण विभाग की विभिन्न सेवाओं, सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। यह भवन उन सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होगा, जिन्होंने देश की सेवा में अपना योगदान दिया है। गौरतलब है कि सोनभद्र के अलावा औरैया, अमेठी, गोरखपुर, चंदौली, शामली, संतकबीर नगर और अंबेडकर नगर में भी सैनिक कल्याण कार्यालय भवन एवं विश्राम गृहों का निर्माण कराया गया है। इन भवनों के लोकार्पण के साथ प्रदेश के आठ जनपदों में पूर्व सैनिकों के लिए नई सुविधाओं का रास्ता खुला है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें