
सोनभद्र में एनसीएल की खदानों और परियोजनाओं से डीजल चोरी करने वालों के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी बरामद हुई है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई में एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुलिस का सहयोग किया। गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से डीजल चोरी के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। इसके साथ ही डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पाइप भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, रामगोबिन्द यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एनसीएल सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र का मामला।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026सोनभद्र। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की पहल पर जरूरतमंदों की आंखों में लौटेगी रोशनी
अपराधNovember 12, 2026डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अपराधNovember 12, 2026साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
















