धान के खेत में उतरे सोनभद्र के डीएम चर्चित गौड़, खुद हंसिया चलाकर कराई क्रॉप कटिंग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में धान की फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
  • रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम खुद धान के खेत
  • में उतरे और हाथों में हंसिया लेकर फसल की कटाई की।
Share

सोनभद्र में धान की फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम खुद धान के खेत में उतरे और हाथों में हंसिया लेकर फसल की कटाई की। इस दौरान उन्होंने केवल फसल की पैदावार का आंकड़ा ही नहीं जुटाया, बल्कि खेतों में मौजूद किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों से खेती-किसानी की चुनौतियों, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और अन्य परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद और योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम करेगा। खास बात यह है कि पूरे जनपद में क्रॉप कटिंग के लिए 2288 स्थान चिन्हित किए गए हैं। दरअसल, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के माध्यम से धान की पैदावार का वास्तविक आंकड़ा जुटाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद खेत में उतरकर हंसिया चलाया और फसल की कटाई की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे सोनभद्र जनपद में 2288 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर 10-10 मीटर के ट्रायंगल निर्धारित कर क्रॉप कटिंग कराई जाएगी, जिसके आधार पर धान की वास्तविक पैदावार का आंकड़ा तैयार होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति को सामने लाना है। वहीं, खेत में क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम का एक संवेदनशील और संवादात्मक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और खेती के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। किसानों को सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है, किन योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं पहुंच पाया है और उन्हें किन अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी जुटाई।

जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र किसानों तक सभी योजनाओं का लाभ और हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है। जिलाधिकारी के मुताबिक, क्रॉप कटिंग के इस महत्वपूर्ण कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। अब तक पूरे जनपद में करीब 500 स्थानों पर क्रॉप कटिंग कराई जा चुकी है। शेष स्थानों पर भी चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

Advertisement

क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे जनपद में धान की औसत पैदावार का सटीक आकलन करने के साथ ही किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं और कृषि नीतियों के लिए भी बेहतर आधार तैयार होगा। फिलहाल धान के खेत में उतरकर क्रॉप कटिंग करने के साथ किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की डीएम की इस पहल को जमीनी स्तर पर प्रशासन और किसानों के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें