रबी की बुआई के बीच खाद को लेकर किसानों को राहत,जाने वजह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में रबी की बुआई के बीच खाद को लेकर किसानों के लिए राहत
  • भरी खबर है।
  • जिला कृषि विभाग का दावा है कि जनपद में डीएपी, यूरिया समेत
  • सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त
Share

सोनभद्र में रबी की बुआई के बीच खाद को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कृषि विभाग का दावा है कि जनपद में डीएपी, यूरिया समेत सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ऐसे में किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों को जिला कृषि अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। रबी की बुआई का सीजन शुरू होते ही खाद की मांग बढ़ने लगी है। गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों की खेती करने वाले किसान खाद की उपलब्धता को लेकर चिंतित न हों, इसके लिए कृषि विभाग ने पर्याप्त भंडार होने का दावा किया है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार के मुताबिक जनपद की सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां डीएपी, यूरिया, एनपीके और एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभाग का कहना है कि किसानों की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही खाद खरीदें। घबराहट में जरूरत से ज्यादा खाद जमा करने से दूसरे किसानों को परेशानी हो सकती है। वहीं, खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर विभाग की नजर है। निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने, जमाखोरी करने या खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खाद की दुकानों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। किसानों को खाद खरीदते समय आधार कार्ड और खतौनी साथ रखने तथा पीओएस मशीन से पक्की रसीद लेने की सलाह दी गई है। खाद मिलने में परेशानी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली होने पर कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अब देखना होगा कि विभाग का पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा धरातल पर कितना कारगर साबित होता है और किसानों को बुआई के समय समितियों पर बिना किसी परेशानी के खाद मिल पाती है या नहीं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें