अवैध ई-प्रपत्र ‘सी’ जनरेट गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी) सोनभद्र।
  • आशीष कुमार ज्येष्ठ खान अधिकारी द्वारा दिये गये तहरीर भण्डारण लाइसेंस की अवधि समाप्त
  • होने के पश्चात् भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र- सी जनरेट कर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित
  • लगभग रू0 1,39,04,640/- के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के सम्बन्ध में दिया गया।
Share

(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी) सोनभद्र। आशीष कुमार ज्येष्ठ खान अधिकारी द्वारा दिये गये तहरीर भण्डारण लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र- सी जनरेट कर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित लगभग रू0 1,39,04,640/- के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के सम्बन्ध में दिया गया। उक्त प्रकरण के आधार पर थाना चोपन पर मुअस- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम बनाम मे. एस. कन्ट्रक्सन एण्ड सप्लायर्स बिल्ली मारकुण्डी के पार्टनर सत्य प्रकाश केशरी पुत्र धर्मनाथ केशरी निवासी शिवनगर कालोनी ओबरा,  मे. माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन मीतापुर पता प्रीतनगर चोपन गणेश कुमार अग्रवाल पुत्र राम निवास अग्रवाल निवासी 14/364 राम मन्दिर कालोनी ओबरा,  में. माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार प्रजापति पुत्र अकलू प्रसाद निवासी जूड हरचन जिला चन्दौली हालपता निवासी बिल्ली ओबरा, आशुतोष मिश्रा पुत्र जवाहर मिश्रा निवासी गौरव नगर, चोपन, सोनभद्र मोबाइल नं0-8604504003, 5.रविकान्त पाण्डेय पुत्र दीनानाथ पाण्डेय हाल निवासी अहरौरा, मोबाइल नं0-6394182388, अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना वर्तमान में चौकी प्रभारी डाला उनि संजय सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त मंजय कुमार गोड़ उपरोक्त द्वारा अपने आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर 9170796296 का सिम लेकर घटना के मास्टर माइंड अभियुक्त दीपचन्द द्विवेदी पुत्र जगदीश चन्द्र द्विवेदी निवासी विसुंदरपुर सिविल लाईन थाना कोतवाली शहर मिर्जापुर को उपलब्ध कराया गया जिसके द्वारा सह अभियुक्तगण के साथ मिलकर फर्जी रूप से ई प्रपत्र सी तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाया गया है। मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रविकांत पाण्डेय को 26 जून 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। एसपी व एएसपी  (मुख्यालय)  निर्देशन में थाना चोपन पुलिस की टीम ने आज मुखबीर की सूचना पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471,120बी भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त मंजय कुमार गोड़ पुत्र स्व0 मुक्तार गोड़ निवासी ग्राम बेदौली कला भटौली थाना देहात कोतवाली जनपद मीरजापुर को चोपन बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें