चोरी की 11 मोटर साइकिल के साथ 7 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता --संजय सिंह सोनभद्र :जनपद में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर बरामदगी व उसमें संलिप्त
  • अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना चोपन पुलिस की संयुक्त
  • टीम गठित
  • कर विशिष्ट निर्देश दिये गये जिसके क्रम में संयुक्त
Share

संवाददाता –संजय सिंह

Advertisement

सोनभद्र :जनपद में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर बरामदगी व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर विशिष्ट निर्देश दिये गये जिसके क्रम में संयुक्त टीम द्वारा सटीक एवं प्रभावी आसूचना के माध्यम से दिनांक गुरुवार को समय 06.10 बजे केन्द्रीय विद्यालय चोपन के पास से 03 नफर अभियुक्तगण 01. दीपक यादव पुत्र देवनारायण यादव, निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 02. अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गांव (इनटेक बस्ती), थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, 03. अमित साहनी पुत्र अमरनाथ साहनी निवासी चोपन गांव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मौके से चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर अमित साहनी के घर के पीछे बने झोपड़ी से 02 अदद मोटर साइकिल, आंगनबाड़ी केन्द्र चकदहिया ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुण्डी से 04 अदद मोटर साइकिल तथा ग्राम मगरदहा थाना करमा से 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद मोटर साइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोटरसाइकिल बिक्री कराने का बिचौलिया सुनिल पाल पुत्र बाबुनन्दन पाल निवासी भैसवार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार कुल 07 नफर अभियुक्तगणों 1- दीपक यादव पुत्र देवनारायण यादव, निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष 2- अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गांव (इनटेक बस्ती), थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष 3- अमित साहनी पुत्र अमरनाथ साहनी निवासी चोपन गांव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 27 वर्ष 4- सुनिल पाल पुत्र बाबुनन्दन पाल निवासी भैसवार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष 5- अंकित यादव पुत्र राम निरंजन यादव निवासी मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष 6- शिवनन्दन यादव पुत्र अशर्फी यादव, निवासी मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 21 वर्ष 7- मोहित यादव पुत्र कमलापति यादव, निवासी मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 11 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 288/2023 धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यावाही की जा रही है गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण दीपक यादव और अजीत पाल ने बताया कि हम दोनों और गोलू साहनी मिलकर मधुपुर रॉबर्ट्सगंज, काली मंदिर चोपन, पन्नूगंज बाजार, थाना हाथीनाला क्षेत्र, सक्तेशगढ़ मीरजापुर, पुलिस चौकी गुरसुन्डी मीरजापुर, थाना ओबरा क्षेत्र, भावा बाजार राजगढ़ मीरजापुर से मोटर साइकिलों की चोरी कर मोटर साइकिलों का असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर या उसी नंबर प्लेट के किसी अंक को बदलकर अमित साहनी व सुनिल पाल के माध्यम से कम कीमत में बेच देते है । उससे मिले पैसों को आपस में तीनों लोग बांट कर आर्थिक लाभार्जन कर जीविका चलाते हैं

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें