मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच अन्तर्राज्यीय अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट संजय सिंह) सोनभद्र।
  • आगामी चुनाव के दृष्टिगत
  • पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल दद्दन प्रसाद…
  • के सम्भलपुर से लोड करके रॉबर्ट्सगंज से मीरजापुर के रास्ते जौनपुर ले जा रहे 01 कुन्तल 10 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित
Share

(रिपोर्ट संजय सिंह)

सोनभद्र। आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल दद्दन प्रसाद गोड़ के पर्यवेक्षण में आज करमा थाना व एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय शाम 17.30 बजे थाना करमा क्षेत्र के एस0पी0 फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के पास से 01 कार संख्या UP72BV6618 की डिग्गी में व एक अदद डीसीएम संख्य़ा- CG04LR1522 के डाला में सब्जियों के सड़े गले पत्तों के बीच छिपाकर उड़ीसा प्रान्त के सम्भलपुर से लोड करके रॉबर्ट्सगंज से मीरजापुर के रास्ते जौनपुर ले जा रहे 01 कुन्तल 10 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा रु0-11 लाख) के साथ 05 नफर अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त डीसीएम वाहन को आशीष तिवारी उपरोक्त सब्जी लादकर परिवहन करने की बात बताकर किराये पर लिये थे तथा उसके पश्चात हम सभी उक्त डीसीएम में सड़े गले सब्जियों के पत्तियों को लादकर उसी के अन्दर छिपाकर चार बोरियों में गांजा तथा कार की डिग्गी में एक बोरी गांजा उड़ीसा प्रान्त के सम्भलपुर से लोड करके जौनपुर ले जा रहे थे ।

Advertisement

हम सभी मिलकर गांजा क्रय-विक्रय का कार्य करते हैं तथा जो रुपये मिलते है हम सभी आपस में बांट लेते हैं। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आशीष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी हीरापुर कालोनी बीर सावरकर नगर ताटीबन्द थाना कबीर नगर रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र लगभग 34 वर्ष। धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गयाबक्श सिंह निवासी राजापुर रैनिया थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 35 वर्ष (कार संख्या UP72BV6618 का वाहन स्वामी)। कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 महेश नरायण सिंह निवासी गंगापुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 36 वर्ष (कार संख्या UP72BV6618 का ड्राइवर)। चन्द्रभूषण पाण्डेय पुत्र स्व0 सूर्यनाथ पाण्डेय निवासी पारो लौवाडीह थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 52 वर्ष (डीसीएम संख्य़ा- CG04LR1522 का ड्राइवर)। अर्जुन पुत्र सत्यपाल सिंह पटेल निवासी अमिलिया दांदूपुर थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मुअसं0-24/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें