
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज की पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के ग्राम बरेला महादेव मन्दिर के पास से 02 नफर अभियुक्त को एक मोटरसाइकिल से ले जा रहे 150 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) व हेरोइन बिक्री के 53,190 रुपये बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमलोग उक्त मादक पदार्थ हेरोइन थाना रॉबर्ट्सगंज के चाँदनी पत्नि संजय निवासी बरेला, थाना रॉबर्ट्सगज व मन्नर उर्फ हरिशचन्द्र निवासी ग्राम बरेला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के संयुक्त माल मादक पदार्थ हेरोइन को लेकर हम दोनो लोग गांव व कस्बों में ले जाकर बेचते है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














