
(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों का स्टैंड बन गया हैं,जिससे फरियादियों को पैदल भी तहसील में आना -जाना मुश्किल हो रहा हैं। सोमवार को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर पूरा तहसील कैम्पस गाड़ियों से खचाखच भरा हुआ नजर आया और गाड़ियां भी इस तरह तीतर -बितर ख़डी की गई थी,कि आमजनमानस व फरियादियों को तहसील में पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था,तो वहीं कई अधिकारियों को भी तहसील से गाड़ीयों क़ो निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता हैं, कि दुकानदारों सहित बाजार मे आने वाले एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा घंटो तहसील कैम्पस में अपने गाड़ियों क़ो ख़डी कर दी जाती हैं, जिससे तहसील के अधिकारियों,कर्मचारियों सहित अधिवक्ताओं को अपनी अपनी गाड़ियां बाहर निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लोगों ने इस समस्या की ओर एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराया हैं और कार्यवाही की अपेक्षा किया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














