रिपोर्ट(रवि सिंह)
सोनभद्र। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से ब्लॉक सभागार दुद्धी में पेंशन विभिन्न सरकारी कर्मचारीयो के सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर’ 01 अक्टूबर को सभी पेंशन विहीन कर्मचारियो से दिल्ली चलने का एलान किया। मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ने कहा कि अटेवा की लड़ाई पेंशन बहाली तक चलती – रहेगी। हमने वोट की चोट से छ: राज्यों में पुरानी पें बहाल कराई है। और हमारा संघर्ष समूचे देश में पेंसन बहाल कराने का है। प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही देश की सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्यों में पुरानी पेंशन लागू करेंगी। इसी के साथ ही 1 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को अपील किया। सफाई कर्मचारी संघ के रविप्रकाश मौर्य ने कहा कि आगामी 01 अक्टूबर को दिल्ली होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें देश भर के लाखों शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि, ओल्ड पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद एक निश्चित पेंशन मिलती है। यह पेंशन उनके अन्तिम वेतन का 50 प्रतिशत होती है। जिसमें समय समय पर उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी होती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
