सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कठपुरवा गांव में स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद में स्थापित मिनी स्टेडियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बताया गया कि बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवां और घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम स्थापित हैं, जहां खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सभी चारों स्टेडियमों में एक-एक खेल प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार जिन विकास खंडों में अभी मिनी स्टेडियम नहीं बने हैं, वहां शीघ्र स्थल का चयन कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में स्थित एक पुरानी और जर्जर अवस्था की इमारत भी पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भवन के ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए।इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
