सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र स्वर्गीय वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 60 वर्ष को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम्हा मोड़, ग्राम मरकरी थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से अभियुक्त को एक मालवाहक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 64 CT 1158 के साथ पकड़ा। यह वाहन पूर्व में गोवंश परिवहन में प्रयुक्त पाया गया था, जिसे सीज कर दिया गया है।गिरफ्तारी मु0अ0सं0 03/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर के अंतर्गत की गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
