(AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान सोबिंद पाल पुत्र रामधनी पाल, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी रघुनाथपुर थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 8, 2026संदिग्ध हालात में रेणुका नदी से विकलांग युवक का शव बरामद
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन