सोनभद्र: अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

Share

बभनी(AKD/गिरीश तिवारी)-क्षेत्र में बिना मानक और अनुमति के संचालित हो रहे निजी अस्पतालों, क्लिनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई की। सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने बभनी पहुंचकर एक के बाद एक कई संस्थानों पर छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश क्लिनिक संचालक पहले ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।

टीम के पहुंचने पर जिन क्लिनिकों पर ताले लटके मिले, वहां कारण बताओ नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान नीरज होम्योपैथी हॉल और मार्डन पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। नोटिस में संचालकों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।इसके बाद टीम बाल चिकित्सालय पहुंची, जहां भी नोटिस चस्पा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बभनी बाजार में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को सील कर दिया।

आगे चौना रोड स्थित आशीर्वाद क्लिनिक और न्यू होम्योपैथी चिकित्सालय को भी सील किया गया।सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने बताया कि संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *