डाला/ सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोटा स्वास्थ्य केंद्र के पास उस समय हुआ, जब तेलगुडवा से कोन की ओर जा रही बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। स्टेयरिंग जवाब दे गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में बस में सवार महिला समेत कुल पांच यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक खलासी की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
