
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शनिवार 18 जनवरी को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरण पढ़कर सुनाए गए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, जिससे नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा संशोधन का कार्य मौके पर ही किया जा सके।सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की निगरानी एवं समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएन सिंह के समक्ष राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे और मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन आयोग के इस प्रयास को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026अवघूत भगवान राम आश्रम दुर्गा मंदिर कलकली बहरा में नवरात्रि का पर्व संपन्न ,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026बेलहत्थी में सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सोनभद्र न्यूज़March 26, 2026माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात