
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र स्थित अनपरा परियोजना गेट के बीच सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुस्लिम महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति बीते कुछ महीनों से उसे छोड़कर फरार है, जिसके कारण वह बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है।महिला ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी एक हिंदू युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं, लेकिन कुछ महीनों से पति बिना कोई जानकारी दिए घर छोड़कर चला गया और अब उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। पति की तलाश में कई जगह चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली, तो वह मजबूर होकर न्याय की गुहार लगाते हुए सड़क पर बैठ गई।धरने की सूचना मिलते ही मौके पर अनपरा पुलिस और CISF के जवान पहुंचे और महिला को सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए आरोप लगाए और पति की तलाश कर न्याय दिलाने की मांग दोहराई।मामले को लेकर कुछ देर तक अनपरा परियोजना गेट के पास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं महिला का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी मांग पर डटी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
