सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शनिवार को जरूरत मंद लोगों के बीच 151 कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर विधवा, विकलांग, गरीब, असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। समिति के सचिव डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कड़ाके की ठंड में उन दिव्यांगों, गरीबों, असहाय लोगों को कंबल देकर सेवा करने से जो आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। बस जीवन का एक ही संकल्प है कि लगातार सबकी सेवा करता रहूं। कंबल वितरण के समय ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान देव, आरती, सरोज भारती आदि मौजूद रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
