सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- अनपरा थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।सूचना पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी और पुलिस हालात सामान्य कराने में लगी थी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
