डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)
लापता 18 वर्षीय युवती की 170 दिन बाद अचानक फोन पर आवाज सुनकर उसकी मां बदहवास हो गई। बेटी की आवाज सुनते ही मां सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया।बताया गया कि युवती 17 अगस्त 2025 को डाला क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसी समय चोपन थाना और डाला चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।करीब छह महीने बाद हाल ही में युवती की मां के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल पर युवती की आवाज सुनाई दी, जिसमें उसने बताया कि वह बहुत दूर है और डरी हुई है। जनपद सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र से लापता 18 वर्षीय युवती ने खुद को इटावा जिले में होने की बात कही और जल्द मदद की जरूरत जताई। कुछ ही देर की इस बातचीत के बाद कॉल कट गया।बेटी की आवाज सुनकर घबराई मां तुरंत एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित थाना को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और युवती की तलाश शुरू की गई।पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और संभावित लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देने की तैयारी भी की जा रही है।फिलहाल युवती की तलाश जारी है और परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
