सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंचायत भवन के पास खेत में करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान मगरमच्छ की तेज फुंफकार से ग्रामीण सहमे रहे।पकड़े गए नर मगरमच्छ को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से मुक्खा फॉल जलाशय में छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
