दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-
जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह द्वारा क्षेत्राधिकार दुद्धी अंतर्गत थाना दुद्धी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी0सी0टी0एन0एस0, बंदीगृह, ड्यूटी चार्ट रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना एवं पुराने वाहनों की नीलामी से संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थाने में सभी रजिस्टर अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से अंकित रहें तथा सीसीटीएनएस प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित किया जाए।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश राय, थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
