AKD।गिरीश तिवारी
प्रयागराज। रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद उन्हें लहूलुहान हालत में प्रयागराज लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार आशुतोष ब्रह्मचारी गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस के एच-वन कोच में सवार होकर प्रयागराज आ रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच सकी।हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में जब ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका मेडिकल कॉल्विन अस्पताल में कराया जा रहा है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस हमले के पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की साजिश होने की आशंका जताई है।बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साथ ही वे मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े केस की सुनवाई के सिलसिले में भी प्रयागराज आ रहे थे। इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में 12 मार्च को होनी है और उन्हें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में भी जवाब दाखिल करना है।घटना के बाद प्रयागराज जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 28, 2026तेलगुड़वा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, तीन घायल
सोनभद्र न्यूज़April 28, 2026ट्रेलर की टक्कर से आर्टिका पलटी, सवार सुरक्षित, हाईवे पर लगा लंबा जाम
सोनभद्र न्यूज़April 28, 2026सर्पदंश से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत, मचा कोहराम
सम्पादकीयApril 28, 2026मामा ही निकला मासूम का हत्यारा, 2 घंटे में पुलिस का खुलासा, मुठभेड़ में गिरफ्तार
