सोनभद्र (AKD।गिरीश तिवारी)-एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आर्यन एकेडमी के पास बहद ग्राम गोरारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
