AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 26 वर्षीय आदिवासी युवक बल्लू की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार बल्लू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोज की तरह मजदूरी कर शाम को घर लौटा था, तभी रात करीब 8 बजे उसका एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद देर रात उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बल्लू की हत्या धारदार हथियार से की गई और वारदात के बाद शव को फेंक दिया गया।सूचना मिलते ही डायल 112 और जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 29, 2026दोस्त पर हत्या का आरोप, घर से बुलाकर ले गया, सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव
सोनभद्र न्यूज़April 29, 2026मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था पर सख्त निर्देश
सोनभद्र न्यूज़April 29, 202612 घंटे से अंधेरे में मेडिकल कॉलेज, मरीज बेहाल, ब्लड सैंपल तक हुए खराब
Breaking_NewsApril 29, 2026ओबरा तापीय परियोजना की 13वीं इकाई में आग, लाखों की क्षति, बड़ा हादसा टला
