दोस्त पर हत्या का आरोप, घर से बुलाकर ले गया, सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • जुगैल थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात
  • सामने आई है, जहां 26 वर्षीय आदिवासी युवक बल्लू की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला।
  • घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार बल्लू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 26 वर्षीय आदिवासी युवक बल्लू की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार बल्लू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोज की तरह मजदूरी कर शाम को घर लौटा था, तभी रात करीब 8 बजे उसका एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद देर रात उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला।

Advertisement

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बल्लू की हत्या धारदार हथियार से की गई और वारदात के बाद शव को फेंक दिया गया।सूचना मिलते ही डायल 112 और जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें