भूमि पैमाइस के लिए दर -दर भटक रही विधवा महिला,टीम गठित फिर भी नही हुई पैमाइस

Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। शासन द्वारा जरूरतमंदो को ससमय न्याय दिलाने एवं मामले को गुणवतापूर्ण निस्तारण के आदेश के बाद भी दुद्धी कस्बे की एक विधवा महिला भूमि पैमाइस के लिए आज भी दर -दर भटक रही हैं। जून माह के पहले शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के सामने विधवा महिला ममता मौर्य निवासी निवासी कस्बा दुद्धी के द्वारा अपनी दो विश्वा भूमि पर बनाए जा रहे मकान निर्माण को विपक्षियों द्वारा रोकने के मामले में शिकायत की थी, जिलाधिकारी के आदेश के बाद दुद्धी उपजिलाधिकारी द्वारा मामले के निस्तारण के लिए टीम तो गठित कर दी गई लेकिन निस्तारण अवधि समाप्त होने के बाद भी मामला यथावत होने के कारण माह के तीसरे शनिवार को पुनः विधवा महिला ने शिकायती पत्र दे कर पैमाइस की गुहार लगाई तो फिर मामले को एसडीएम द्वारा तहसीलदार को सौंप दिया गया।पीड़ित महिला ममता मौर्या का कहना हैं कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर एसडीएम द्वारा टीम गठित का मामले का निस्तारण द्वारा दिखा दिया गया लेकिन मौके पर निस्तारण नही होने के कारण विपक्षी मकान निर्माण मे बाधा उत्पन्न कर रहे हैं जिससे मानसिक रूप से अवसाद मे जी रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!